पोषण योजनाओं में लापरवाही पर DM अन्नपूर्णा गर्ग का सख्त रुख, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पोषण योजनाओं में लापरवाही पर DM अन्नपूर्णा गर्ग का सख्त रुख, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी
आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी के निर्देश, पात्र लाभार्थियों को मानक के अनुसार पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने पर जोर
श्रावस्ती। जिले में पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पोषण योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर प्रतिबद्ध है। ऐसे में योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
पोषण ट्रैकर पर कम फीडिंग मिलने से डीएम नाराज
समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप पर एफआरएस (चेहरा पहचान प्रणाली) एवं दक्षता मापन की फीडिंग कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करने तथा सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओं को नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा।
टीएचआर वितरण में लापरवाही पर सख्ती
बैठक में बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण, डोर-टू-डोर भ्रमण, आधार सत्यापन और ई-कवच ऐप पर सैम (गंभीर कुपोषित) बच्चों के प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुधार की प्रगति की समीक्षा की गई।
एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण की स्थिति सबसे कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने पर जोर दिया।
बैठक में कई विभागीय अधिकारी रहे मौजूद
बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, डीसी एनआरएलएम संदीप कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, डेवलपमेंट पार्टनर्स, सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिरात न्यूज 24 लाइव | श्रावस्ती
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






