खेत में उतरीं DM अन्नपूर्णा गर्ग! धान की क्रॉप कटिंग कर परखी उपज, 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर निकली पैदावार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
खेत में उतरीं DM अन्नपूर्णा गर्ग! धान की क्रॉप कटिंग कर परखी उपज, 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर निकली पैदावार
राजापुररानी में किसान के खेत पर पहुंचीं जिलाधिकारी, 43.3 वर्गमीटर में धान कटवाकर कराया वजन; किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री की अपील
श्रावस्ती। किसानों की फसल उत्पादकता का वास्तविक आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को विकासखंड हरिहरपुर रानी के ग्राम राजापुररानी में धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। डीएम ने किसान हरिभजन के खेत में पहुंचकर अपने सामने धान की फसल कटवाई और मड़ाई के बाद उसका वजन कराकर पैदावार का जायजा लिया।
क्रॉप कटिंग के दौरान गाटा संख्या-1373 में 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल में धान की फसल काटी गई। मड़ाई के बाद धान का वजन 23.85 किलोग्राम पाया गया। इसके आधार पर धान की उत्पादकता का आंकलन लगभग 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर किया गया।
क्रॉप कटिंग से होगा फसल उत्पादकता का सही आंकलन
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष क्रॉप कटिंग कराई जाती है। इसके माध्यम से किसानों की फसल पैदावार का वास्तविक आंकलन किया जाता है। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि उत्पादन की स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्रावस्ती में धान खरीद के लिए बनाए गए 42 क्रय केंद्र
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष जनपद श्रावस्ती में धान खरीद के लिए कुल 42 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बेचें, ताकि उन्हें उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके और बिचौलियों से बचाव हो सके।
धान बिक्री के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण अनिवार्य
जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा।
किसान स्वयं अथवा जनसूचना केंद्रों और किसान मित्र ऐप के माध्यम से पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी
क्रॉप कटिंग निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भिनगा सौरभ सिंह, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर दीक्षा अग्रवाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी अविनाश कुशवाहा, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिरात न्यूज 24 लाइव | श्रावस्ती
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






