स्कूल का ताला तोड़कर पंखे-चावल चुराने वाला गिरफ्तार! भिनगा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
स्कूल का ताला तोड़कर पंखे-चावल चुराने वाला गिरफ्तार! भिनगा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
मक्कनपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो पंखे, 45 किलो चावल और 700 रुपये नकद बरामद
श्रावस्ती। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली भिनगा पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय मक्कनपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के दो सीलिंग फैन, 45 किलोग्राम चावल और सामान बेचकर प्राप्त 700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
ताला तोड़कर स्कूल से चोरी हुआ था सामान
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को अज्ञात चोर ने प्राथमिक विद्यालय मक्कनपुर का ताला तोड़कर दो सीलिंग फैन, दो बोरी चावल और एक भगौना चोरी कर लिया था।
घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण प्रताप मौर्य की तहरीर पर 29 अक्टूबर को कोतवाली भिनगा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर चोरी के आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।
पुलिया के पास से आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार रात गश्त के दौरान कोतवाली भिनगा पुलिस टीम ने किशुनपुर चोरवाभारी पुलिया के पास से सलीम उर्फ निबई पुत्र गोली उर्फ इब्राहिम निवासी मुजहेनिया, थाना इकौना को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी का सामान छिपाकर रखने तथा एक भगौना और एक बोरी चावल बेच देने की बात स्वीकार की।
चोरी का सामान और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो सीलिंग फैन, 45 किलोग्राम चावल और चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 700 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया।
बिरात न्यूज 24 लाइव | श्रावस्ती
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






